मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹74,427 करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष से ₹14,473 करोड़ अधिक है। इस बजट में ₹43,159 करोड़ की अनुमानित आय और लगभग ₹60.65 करोड़ का सरप्लस रखा गया है। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ₹13,310 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसमें मुंबई तटीय सड़क, सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड शामिल हैं। इसके अलावा ₹5,100 करोड़ मुंबई के सड़क नेटवर्क और ₹1,980 करोड़ पुलों और फ्लाईओवरों की निर्माण और देखभाल के लिए निर्धारित किए गए हैं।
मुंबई महानगरपालिका का 2025-26 के लिए ₹74,427 करोड़ का बजट
RELATED ARTICLES